वैश्विक सुधार के लिए चीन का विकास महत्वपूर्ण : विश्व बैंक प्रमुख
दुनिया के विकास में चीन की हिस्सेदारी के संबंध में सवाल पूछे जाने पर जोएलिक ने गुरुवार को कहा कि चीन का विकास विश्व के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जोएलिक सितम्बर में चीन के लंबे दौरे से लौटे हैं।
समाचार एजेंसी 'सिन्हुआ' ने अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष की रिपोर्ट के हवाले से कहा कि वर्ष 2010 में चीन की अर्थव्य्वस्था में 10.5 प्रतिशत की दर से विकास का अनुमान है और 2011 में इसकी विकास दर 9.6 प्रतिशत रह सकती है।
रिपोर्ट के मुताबिक, "पिछले कई वर्षो से चीन की मजबूत मांग और तेज विकास के चलते विश्वभर के कमोडिटी और पूंजीगत वस्तुओं के निर्यातकों को काफी मदद मिली है।"
जोएलिक ने कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था में सुधार हो रहा है लेकिन रोजगारों में पर्याप्त वृद्धि नहीं हुई है। उन्होंने कहा, "हमें संतुलित और स्थाई विकास की आवश्यकता है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications