कहां नहीं है भ्रष्टाचार : पाकिस्तानी मंत्री
समाचार पत्र 'डान' के अनुसार बिल्लौर ने कहा, "मैं यह नहीं कहता कि मेरे मंत्रालय में भ्रष्टाचार नहीं है, लेकिन सवाल यह है कि यह कहां नहीं है।"
बिल्लौर इस पूरक प्रश्न का जवाब दे रहे थे कि क्या पाकिस्तान रेलवे की खराब वित्तीय हालत की वजह उनके मंत्रालय में व्याप्त भ्रष्टाचार है।
असेम्बली में प्रश्नकाल के दौरान की गई बिल्लौर की इस टिप्पणी के समय सदस्यों की उपस्थिति ज्यादा नहीं थी। उन्होंने कहा कि हाल की बाढ़ की वजह से रेलवे को 7.696 अरब रुपये का नुकसान हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications