उमर के बयान पर विधानसभा के बाहर विधायकों का धरना
मुख्यमंत्री ने दो दिनों पहले विधानसभा में कहा था कि कश्मीर एक समझौते के तहत भारत का अंग बना था, उसका विलय नहीं हुआ था।
विधानसभा में गुरुवार को अध्यक्ष के आदेश पर मार्शलों द्वारा बाहर निकाले जाने के बाद भाजपा, पैंथर्स पार्टी और जम्मू मोर्चा के विधायकों ने विधानसभा के शेष सत्र का बहिष्कार करने की घोषणा की थी।
भाजपा नेताओं ने कहा कि वह तब तक सदन के बहिष्कार के फैसले को वापस नहीं लेंगे जब तक मुख्यमंत्री के उस बयान को सदन के रिकॉर्ड से हटाया नहीं जाता।
उधर, पैंथर्स पार्टी के विधायक हर्ष देव सिंह विधानसभा में गए और विधानसभा अध्यक्ष को एक अर्जी सौंपी जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री के उस बयान को रिकॉर्ड से हटाने की मांग की गई है। बाद में सिंह फिर धरना-प्रदर्शन में शामिल हो गए।
गौरतलब है कि विधानसभा का वर्तमान सत्र शनिवार को समाप्त हो जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications