नए आतंकवादी संगठन ने ली नाटो के ट्रकों पर हमले की जिम्मेदारी
स्थानीय समाचार पत्र 'द न्यूज इंटरनेशनल' के मुताबिक नए आतंकवादी संगठन 'मुजाहिद-ए-इस्लामी बर्क' ने नौशेरा जिले में नाटो के ट्रकों पर हुए हमलों की जिम्मेदारी ली।
अपने आप को नए आतंकवादी संगठन का प्रवक्ता करार देने वाले एक शख्स जेहानजेब ने यह भी दावा किया कि बुधवार रात खराबाद में नाटो के टैंकरों पर हुए हमले में उसके संगठन का ही हाथ था।
खराबाद में जीटी रोड के निकट खड़े दो दर्जन से अधिक ट्रकों में आग लगा दी गई थी।
उधर, पाकिस्तान के कुर्रम एजेंसी में नाटो के हवाई हमले में तीन पाकिस्तानी पुलिसकर्मियों के मारे जाने के बाद सरकार ने तोरखम से होकर अफगानिस्तान जाने वाली रसद आपूर्ति पर रोक लगा दी थी।
जेहानजेब ने कहा कि अफगानिस्तान में मौजूद अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षाबल उनके दुश्मन हैं और पाकिस्तान में वे नाटो के टैंकरों पर अपना हमला जारी रखेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications