कार सवार छात्रों ने 3 महिलाओं को कुलचा, हालत गंभीर
बरेली, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के बरेली शहर में बुधवार देर शाम कार सवार कालेज छात्रों ने मां-बेटी सहित तीन महिलाओं को कुचल दिया। जिला अस्पताल में भर्ती तीनों महिलाओं की हालत नाजुक बनी हुई है।
घटना शहर के कैंट थाना क्षेत्र के सदर बाजार इलाके की है, जहां सैंट्रो कार सवार राहुल गुप्ता, अविरल गुप्ता और आकाश कुमार (तीनों करीब 20 वर्ष) ने तीन महिलाओं को रौंद दिया। घटना के वक्त राहुल कार चला रहा था।
हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तीनों छात्रों को पकड़कर बाद में पुलिस के हवाले कर दिया।
कैंट थाना-प्रभारी धर्मेद्र कुमार ने आईएएनएस से कहा कि कार जब्त करके तीनों छात्रों को हिरासत में ले लिया गया है।
क्या घटना के वक्त छात्र शराब के नशे में थे..इस सवाल पर कुमार ने कहा कि ये तो मेडिकल जांच के बाद ही साफ हो पाएगा। तीनों का मेडिकल टेस्ट कराया जा रहा है। इससे ज्यादा उन्होंने बताने से इंकार किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications