शादी वैध हो या अवैध बीवी को मिलेगा गुजारा : सुप्रीम कोर्ट
ये फैसला शायद उन लोगों के लिए अच्छा ना हो जो शादी और रिश्तों को मजाक समझते हैं। दरअसल सुप्रीम कोर्ट का एक आर्डर है कि अगर कोई व्यक्ति बिना शादी के किसी के साथ रहता है और फिर उसे कुछ समय बाद छोड़ देता है तो उसे उस साथी को भी पत्नी बराबर गुजारा देना पड़ेगा।
डी वेलुसामी की अपील पर यायाधिश मरकडेय काटजू की अध्यक्षता वाली बेंच ने यह व्यवस्था दी है कि शादी नहीं भी की है तो भी अगर आप संबंध तोड़ लेते हैं तो आप गुजारा भत्ता देने की जिम्मेदारी से नहीं बच सकते।
पढ़े : लिव-इन रिलेशनशिप में रागिनी!| बारबरा ने शादी को बकवास बताया
बेंच ने यह भी कहा है कि 1960 के दशक से बिना विवाह के साथ रहने के मामले बढ़ते जा रहे हैं, हालांकि भारतीय कानून में अभी इसकी इजाजत नहीं है, पर अमेरिका में न्यायालय ऐसे मामलों में 'तलाक भत्ता सिद्धांत" के आधार पर राहत देती है।












Click it and Unblock the Notifications