पत्नी की हत्या के मामले में पाकिस्तानी गिरफ्तार

Crime against women
मोडेना। इटली के उत्तरी इलाके में स्थित मोडेना शहर में एक पाकिस्तानी नागरिक को अपनी पत्नी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

अहमद खान बट्ट (53) नाम के इस पाकिस्तानी नागरिक पर आरोप है कि उसने अपनी बेटी की मर्जी के खिलाफ उसकी शादी जबर्दस्ती अपने एक रिश्तेदार के साथ तय कर दी और जब खान की पत्नी और बेटी ने इस शादी का विरोध किया तो उसने अपनी पत्नी और बेटी पर जानलेवा हमला कर दिया।

हमले में खान की पत्नी बेगम शेनेज की मौत हो गई और उसकी बेटी नौशीन को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

अहमद खान को अपनी पत्नी बेगम शेनेज की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। बट्ट के 19 वर्षीय बेटे हुमार को भी पिता की सहायता करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+