गढ़चिरौली : नक्सलियों ने 7 सुरक्षाकर्मियों को किया जख्मी
उन्होंने बताया कि विस्फोट में कम से कम सात सुरक्षाकर्मी घायल हुए हैं। घायलों को समीप के अस्पताल में पहुंचाया गया है। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।उल्लेखनीय है कि इस घटना से 15 घंटे पहले नक्सलियों के एक समूह ने सोमवार शाम परमिली गांव के नजदीक एक पुलिस जीप को विस्फोट से उड़ा दिया था। इसमें कम से कम चार सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई।
गढ़चिरौली के जंगलों में सुरक्षाकर्मियों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी थी। हालांकि, इस मुठभेड़ का विस्तृत ब्योरा उपलब्ध नहीं हो सका है।बावने ने बताया कि सोमवार को हमले में मारे गए चार सुरक्षाकर्मियों के शव जिला मुख्यालय पर लाए गए हैं। मारे गए सुरक्षाकर्मियों में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के निरीक्षक निवरूत्ती जाधव (45), हवलदार आनंद पाटील (22), और राज्य पुलिस के उपनिरीक्षक शशी मोरे (31) और महेंद्र नालपुल (35) शामिल हैं।
हमले में गंभीर रूप से घायल दो अन्य सुरक्षाकर्मियों को इलाज किया जा रहा है। इस घटना के बाद जिला पुलिस, सीआरपीएफ और नक्सल विरोधी दस्ते के वरिष्ठ अधिकारी नक्सलियों के खिलाफ चल रहे अभियान की मदद करने के लिए वहां पहुंच गए हैं।













Click it and Unblock the Notifications