विदेशी पर्यटकों के आगमन में 12 फीसदी की वृद्धि
नई दिल्ली। केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार सितंबर 2010 के दौरान भारत में 3.69 लाख विदेशी पर्यटकों का आगमन हुआ जबकि पिछले वर्ष की इसी अवधि में कुल 3.28 लाख विदेशी पर्यटक भारत आए थे। इस तरह इसमें 12.6 प्रतिशत की वृद्घि दर्ज की गई।
मंत्रालय ने प्रमुख हवाई अड्डों से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर भारत में विदेशी पर्यटकों के आगमन और विदेशी मुद्रा आय के मासिक आकलन जमा किए हैं।
इसी तरह विदेशी मुद्रा आय के संदर्भ में आंकड़े बताते हैं कि सितंबर 2010 के दौरान पर्यटन से 4678 करोड़ रुपये की आय हुई जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि के दौरान 3798 करोड़ रुपये की आय हुई थी। इस तरह इसमें 23़2 प्रतिशत की वृद्घि दर्ज की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications