टाइम्स स्क्वेयर मामले में शहजाद को उम्रकैद की सजा

न्यूयार्क, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। न्यूयार्क के टाइम्स स्क्वेयर में मई में कार बम विस्फोट की विफल कोशिश करने के दोषी पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी नागरिक फैसल शहजाद को मैनहट्टन स्थित संघीय अदालत ने मंगलवार ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

पाकिस्तान में पैदा हुआ शहजाद, टाइम्स स्क्वेयर में विस्फोटक भरे वाहन को उड़ाने की कोशिश करने के मामले में दोषी है। उसने टाइम्स स्क्वे यर पर खड़ी एक कार में बम रखा था हालांकि विस्फोट की तीव्रता धीमी रही जिसकी वजह से कोई घायल नहीं हुआ।

खुद को मुस्लिम सिपाही करार देते हुए 10 मामलों में आरोपी शहजाद ने 21 जून को अदालत में कहा था, "मैं 100 बार ऐसी गलती करना चाहता हूं, क्योंकि जब तक अमेरिका अफगानिस्तान और इराक से अपनी सेना को नहीं हटा लेता और सोमालिया, पाकिस्तान, यमन व मुस्लिम जमीन पर ड्रोन हमले नहीं रोकेगा तब तक वह अमेरिका पर हमला करता रहेगा।"

वकीलों ने बताया कि शहजाद दिसम्बर 2009 में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के कबायली इलाके में रहा। इस दौरान वह पाकिस्तानी तालिबान या तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के सदस्यों के साथ रहा।

उसे इस घटना के दो दिनों बाद उस समय न्यूयार्क के जॉन एफ. केनेडी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार कर लिया गया था, जब वह एक उड़ान से पाकिस्तान भागने की फिराक में था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+