किशोर सम्मान यश चोपड़ा और लता सम्मान अनुराधा पौडवाल को
प्रदेश के संस्कृति मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा ने बताया है कि दोनों सम्मानों के लिए गठित चयन समितियों ने सर्वसम्मति से यश चोपड़ा और अनुराधा पौडवाल के नाम का चयन किया है। यश चोपड़ा पिछले पांच दशक से श्रेष्ठ फिल्म निर्देशक के तौर पर स्थापित हैं। उनको यह सम्मान 13 अक्टूबर को खंडवा में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदान करेंगे।
शर्मा ने बताया कि गायिका अनुराधा पौडवाल को लता मंगेशकर सम्मान दिसम्बर माह में इंदौर में आयोजित समारोह में प्रदान किया जाएगा। इस मौके पर संगीतकार रवि को वर्ष 2008-09 का लता मंगेशकर सम्मान प्रदान किया जाएगा। इन सम्मानों में दो-दो लाख रुपये की राशि के साथ प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications