मुशर्रफ के खुलासे से हमारे दावे को मिला बल : भाजपा
मुशर्रफ ने एक जर्मन पत्रिका को दिए साक्षात्कार में कहा है कि पाकिस्तान भारत के खिलाफ लड़ने के लिए आतंकवादी समूहों को प्रशिक्षित करता था और उनकी सरकार भारत के साथ कश्मीर मुद्दे पर बातचीत चाहती थी इसलिए वह सब कुछ जानते हुए भी इस ओर से आंखें मूंदे रहती थी।
भाजपा महासचिव व प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि जब तक पाकिस्तान भारत के खिलाफ राज्य प्रायोजित आतंकवाद नहीं रोकता तब तक उसके साथ अर्थपूर्ण वार्ता नहीं हो सकती।
उन्होंने कहा, "मुशर्रफ ने वहीं स्वीकार किया है जो हम कहते आ रहे हैं। हमने कहा था कि मुंबई हमले में पाकिस्तान की भूमिका थी। इसलिए हमने सरकार से कहा था कि पाकिस्तान से तब तक कोई अर्थपूर्ण वार्ता नहीं हो सकती जब तक कि वह राज्य प्रायोजित आतंकवाद रोकता नहीं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications