नेता की पहचान बड़ी गाड़ी नहीं : राहुल (लीड-1)

मध्य प्रदेश प्रवास के दूसरे दिन मंगलवार को राहुल गांधी ने बैतूल, सेंधवा और उज्जैन में युवाओं से सीधा संवाद किया और उन्हें सच्चा नेता बनने का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा कि सच्चे नेता की पहचान बड़ा घर और बड़ी घड़ी से नहीं है बल्कि जनता की लड़ाई लड़ने से बनती है।

युवाओं से युवक कांग्रेस की सदस्यता लेने का आह्वान करते हुए कहा कि कांग्रेस में वही आगे बढ़ेगा, जिसके पीछे युवा और जनता खड़ी नजर आएगी। युवाओं को जनता के हित की लड़ाई लड़कर पहचान बनाना चाहिए।

राहुल गांधी मंगलवार को हेलीकॉप्टर से सिवनी से बैतूल पहुंचे। युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं से उन्होंने कहा कि वे राजनीति में ईमानदारी को आधार बनाएं। वे यह नहीं मानते कि ईमानदारी से पद और प्रतिष्ठा हासिल नहीं की जा सकती। बैतूल के वरिष्ठ नेता डा. अशोक सांवले इस बात का उदाहरण हैं, जिन्होंने ईमानदारी से काम किया और कांग्रेस में अहम जिम्मेदारी हासिल की।

बैतूल के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री डा. अशोक सांवले का बीते रोज ही निधन हुआ है। राहुल गांधी ने सांवले के गृहग्राम ढोडावाड़ा पहुंचकर श्रद्घांजलि अर्पित की। साथ ही सांवले के परिवार को ढांढस बंधाया।

सांवले को श्रद्घांजलि देने के बाद राहुल गांधी ने युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा कि सांवले इस बात का उदाहरण हैं कि ईमानदारी की बदौलत बहुत कुछ हासिल किया जा सकता है। लिहाजा युवाओं को राजनीति में ईमानदार रहना चाहिए।

राहुल गांधी ने सेंधवा और उज्जैन में आयोजित कार्यक्रमों में युवाओं से युवक कांग्रेस की सदस्यता लेने का आह्वान किया। वे चाहते है कि युवा राजनीति में आएं और राजनीति को दिशा देने में अहम भूमिका निभाएं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+