मप्र में निजी कम्पनियों से खरीदी जाएगी बिजली
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय किया गया है कि रिलायंस पावर लिमिटेड से 1241 मेगावाट और एस्सार पावर लिमिटेड से 150 मेगावाट बिजली खरीदी जाएगी। इसकी दर दो रुपये 45 पैसे प्रति यूनिट होगी। इन कंपनियों से 25 वर्ष के लिए करार किया जाएगा।
म्ांत्रिपरिषद के निर्णयों की जानकारी देते हुए सरकार के प्रवक्ता नरोत्तम मिश्रा ने पत्रकारों को बताया कि बैठक में वस्तु एवं सेवा कर प्रणाली लागू किए जाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित संशोधन पर विरोध करने का निर्णय लिया गया।
प्रदेश सरकार ने उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों को नवीन वाहन क्रय करने की अनुमति प्रदान की। इतना ही नहीं भारत सरकार के सभी न्यायालयों को कंप्यूटरीकृत करने की योजना के तहत सभी स्तर के न्यायिक अधिकारियों को लैपटॉप उपलब्ध कराने का भी फैसला लिया गया है। साथ ही न्यायालयीन कर्मचारियों के वेतन, भत्तों व सुविधाओं में वृद्घि के लिए शेट्टी वेतन आयोग की अनुशंसाओं को मान लिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications