किन्नौर के सेब की बाजार में धूम
सेब बाजार समिति के अध्यक्ष जियान सिंह चंदेल ने बताया कि दिल्ली, चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा में यहां के सेबों की जबरदस्त मांग है। लोग खूब पसंद कर रहे हैं।
उन्होंने बताया, "किन्नौर में रॉयल किस्म के एक टोकरी सेब की कीमत 1,100 रुपये है। जबकि इसी तरह के रेड रॉयल सेब की कीमत 900 रुपये प्रति टोकरी है।"
बागवानी विभाग के अनुसार किन्नौर जिले में इस वर्ष 24 से 25 लाख टोकरी सेब के उत्पादन का अनुमान है।
रेकॉग पेओ के बागवानी विकास अधिकारी जगत नेगी ने आईएएनएस को बताया, "किन्नौर जिले के सेबों की बाजारों में जबरदस्त मांग है। हालांकि अब यहां के सेब लगभग खत्म हो चुके हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications