आंध्र मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी ढेर
पुलिस के मुताबिक तटीय जिले विजयवाड़ा के नजदीक पेनमलुरु मंडल के पेडापुलिपका में पुलिस के साथ मुठभेड़ में अडपा वेनकाना मारा गया।
विजयवाड़ा में मुख्यमंत्री के.रौसैया के आगमन को लेकर सुरक्षाकर्मी क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर वाहनों की तलाशी ले रहे थे।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, "पुलिस ने मंगलवार को तलाशी के दौरान दो व्यक्तियों को रोका। इस दौरान एक व्यक्ति ने गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक व्यक्ति मारा गया, जबकि एक भागने में सफल रहा। मारे गए व्यक्ति की पहचान कुख्यात अपराधी वेनकाना के रूप में की गई।"
वेनकाना को हाल ही में जेल से रिहा किया गया था। उस पर 60 से भी अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications