दिल्लीवासियों के विरोध प्रदर्शन से दुख पहुंचा : हूपर
स्थानीय समाचार पत्र 'न्यूजीलैंड हेराल्ड' के मुताबिक हूपर द्वारा दिल्ली की जनसंख्या को लेकर की गई टिप्पणी से खिन्न होकर बीते सप्ताह लोगों ने सड़कों पर प्रदर्शन किया और उन्हें नस्लवादी करार दिया।
दिल्ली में मंगलवार को एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान न्यूजीलैंड के निवासी हूपर ने कहा, "देखिए, निश्चित तौर पर इससे मुझे काफी निराशा हुई। मैं इस विवाद में नहीं पड़ना चाहता।"
उन्होंने कहा, "वास्तव में यह निराशाजनक था लेकिन दिल्ली में अभी तक मैं अपने आपको सुरक्षित महसूस कर रहा हूं। सुरक्षा के इंताजाम पुख्ता हैं और अब कोई समस्या नहीं है।"
संवाददाता सम्मेलन में राष्ट्रमंडल खेल परिसंघ के अध्यक्ष माइकल फेनेल और आयोजन समिति के अध्यक्ष सुरेश कलमाडी भी मौजूद थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications