इंडोनेशिया में बाढ़ से 56 मरे, दर्जनों लापता (लीड-1)
स्वास्थ्य मंत्रालय के आपदा केंद्र के प्रमुख मुजिआर्तो ने बताया कि सैकड़ों निवासी अपना घर छोड़ कर भागने को मजबूर हो गए। वैजियर जिले में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ से कई पुल बह गए हैं।
समाचार एजेंसी डीपीए ने कल्याण मंत्री आगुंग लाकसोनो के हवाले से बताया कि बाढ़ से 56 लोगों के मरने की पुष्टि हुई है और दर्जनों लोग घायल हुए हैं। बाढ़ से मरने वाले लोगों की संख्या को लेकर अधिकारी अलग-अलग दावे कर रहे हैं।
इंडोनेशिया रेडक्रास के हबीबा हलीम ने बताया, "मंगलवार अपरान्ह तक 34 लोगों के शव मिले हैं, जबकि अन्य 60 लोगों के शव मलबे में दबे होने के कारण निकाले नहीं जा सके हैं। राहत कार्य में जुटे कर्मचारियों के पास उपकरणों की कमी है।"
हलीम ने कहा कि 300 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं और कुछ लोगों को ही वायुमार्ग से राज्य की राजधानी मानोक्वारी ले जाया जा सका है। उन्होंने बताया कि हवाई अड्डे पर एक मीटर तक मलबा जमा है, जिसकी वजह से इसे बंद करना पड़ा है।
जकार्ता में स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि कम से कम 103 ग्रामीणों के बारे में पता नहीं चल सका है। इन्हें बाढ़ में डूब जाने की आशंका जताई जा रही है।
मंत्रालय के प्रवक्ता त्रितरयाती ने कहा कि दर्जनों की संख्या में घर और भवन बर्बाद हुए हैं। संचार व्यवस्था ठप हो गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications