'बिग बॉस 4' के परिसर में शिवसैनिकों का हंगामा

मुंबई, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे के मंगलवार को रिएलिटी शो 'बिगबॉस 4' में शामिल पाकिस्तानी कलाकारों पर आपत्ति उठाने के बाद शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने रिएलिटी शो भवन परिसर में की जा रही शूटिंग के दौरान वहां जबरदस्ती घुस गए और सुरक्षाकर्मियों के साथ मारपीट की।

इस दौरान शिवसैनिकिों ने पाकिस्तानी कलाकार मॉडेल वीना मलिक और टेलीविजन प्रस्तोता अली सलीम को रियलिटी शो में शामिल करने पर मनोरजंन चैनल कलर्स के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए नारे लगाए।

पुलिस का कहना है कि कार्यकर्ताओं ने वहां मौजूद कुछ निजी सुरक्षाकर्मियों को भी पीटा। हालांकि, कलर्स चैनल के प्रवक्ता ने इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया देने से इंकार कर दिया। इस रिएलिटी शो का भवन मुंबई से 125 किलोमीटर दूर लोनावाला में स्थित है। इस भवन में कलाकार तीन महीने तक रहेंगे।

शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे ने मंगलवार अपरान्ह कहा कि उनकी पार्टी इस कार्यक्रम को किसी भी कीमत पर दिखाए जाने की अनुमति नहीं देगी।

ठाकरे ने कहा, "आजकल भारत में हम अपना आत्म-सम्मान गंवा रहे हैं। इस कार्यक्रम के जरिए पाकिस्तानी जहर पूरे देश में फैलाया जा रहा है। इस देश से प्रेम करने वालों से मैं उनका समर्थन मांगता हूं कि वे इस कार्यक्रम को जारी रखने की अनुमति न दें, चाहे जो भी परिणाम हो।"

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे ने भी इस कार्यक्रम में पाकिस्तानी कलाकारों के शामिल किए जाने का विरोध किया है। उन्होंने कलर्स चैनल से इन कलाकारों को कार्यक्रम से बाहर किए जाने की मांग की है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+