'मुम्बई आतंकी हमले के संदिग्ध लखवी के खिलाफ कोई सबूत नहीं'
वकील शाहबाज अहमद जांजुआ ने रावलपिंडी में सोमवार को संवाददाताओं से कहा कि दो साल बीत जाने के बाद भी एफआईए लखवी के खिलाफ पुख्ता सबूत जुटा पाने में असफल रही है।
लखवी आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैय्यबा के संस्थापक सदस्यों में से एक है।
समाचार पत्र 'डेली टाइम्स' ने जांजुआ के हवाले से लिखा है कि एफआईए ने न तो उन्हें मुम्बई हमलों में मारे गए लोगों की चिकित्सा व कानूनी रिपोर्ट तैयार करने वाले भारतीय चिकित्सकों के वक्तव्य उपलब्ध कराए हैं और न ही भारत में गिरफ्तार हुए लोगों का कोई रिकॉर्ड पेश किया है।
गौरतलब है कि 60 घंटे तक चला मुम्बई आतंकवादी हमला 26 नवम्बर 2008 को शुरू हुआ और 29 नवम्बर की दोपहर तक चला था। हमले में 166 लोग मारे गए थे। अजमल आमिर कसाब सहित 10 पाकिस्तानी आतंकवादियों ने इस हमले को अंजाम दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications