लाहौर में सम्मान के नाम पर बहन की हत्या
स्थानीय समाचार पत्र 'द न्यूज' के मुताबिक पुलिस ने बताया कि मनगा मंडी में रहने वाली जुबैदा का उसके भाई मुख्तार के साथ सोमवार को झगड़ा हुआ था।
पुलिस के अनुसार विवाद के दौरान मुख्तार ने अपनी बहन पर गोली चला दी जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मुख्तार मौके से फरार हो गया। जुबैदा के पिता आरिफ की शिकायत पर मुख्तार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
एक पुलिस अधिकारी मोहम्मद खान ने बताया, "आरिफ ने पुलिस को बताया कि बेटी के चरित्र पर संदेह होने की वजह से मुख्तार उसके साथ झगड़ा करता रहता था।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications