पाकिस्तान में नाटो के हवाई हमले की वीडियो फुटेज जारी
नाटो द्वारा किए गए इस हवाई हमले में तीन पुलिसकर्मियों की मौत हो गई थी।
नाटो ने यह हवाई हमला 30 सितम्बर को कुर्रम एजेंसी के ऊपरी इलाके मनदातो कांडो में किया था जिसके बाद पाकिस्तान ने नाटो को की जाने वाली मुख्य आपूर्ति रोक दी थी।
स्थानीय समाचार चैनल 'डॉन न्यूज' पर जारी एक वीडियो में नाटो के हेलीकॉप्टर को पुलिस चौकी पर हमला किए जाने से पहले पाकिस्तानी सीमा में उड़ते हुए दिखाया गया है।
डॉन ने आधिकारिक सूत्रों के हवाले से बताया है कि नाटो के हेलीकॉप्टरों ने दो हवाई हमले किए थे। पहला हमला सुबह 5.25 बजे किया गया था जबकि दूसरा 9.40 बजे किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications