ट्विटर को मिला नया सीईओ
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक ट्विटर के सह-संस्थापक ईवान विलियम्स का कहना है कि वह रणनीति पर ध्यान केंद्रित करने के लिए इस पद से अलग हुए हैं जबकि मुख्य संचालन अधिकारी, 47 वर्षीय डिक कोस्टोलो कम्पनी की जिम्मेदारी संभालेंगे।
विलियम्स ने ट्विटर पर यह घोषणा करते हुए कहा कि एक विकास करते संगठन के सामने ढेरों चुनौतियां हैं।
यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है जब ट्विटर ने उसके 16.5 करोड़ उपभोक्ताओं की ओर बड़ी कम्पनियों को आकर्षित करने के लिए वेबसाइट के डिजाइन में परिवर्तन किया है और नई विज्ञापन पहल की है।
वेब ट्रैकिंग कम्पनी 'कॉम्सकोर' के मुताबिक दुनिया की सबसे लोकप्रिय सोशल नेटवर्किं ग साइट्स में अब ट्विटर तीसरे स्थान पर है जबकि पहले स्थान पर फेसबुक और दूसरे पर विंडोज लाइव प्रोफाइल है। माईस्पेस का स्थान ट्विटर के बाद है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications