राहुल गांधी ने जाने बच्चों के सपने

Rahul Gandhi
भोपाल। युवाओं को कांग्रेस से जोड़ने के अभियान पर मध्य प्रदेश पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव राहुल गांधी ने बच्चों के सपने जानने का मौका भी हाथ से जाने नहीं दिया। राहुल ने बच्चों से उनकी भावी योजना से लेकर राष्ट्रमंडल खेलों से जुड़े सवाल भी पूछे।

राहुल अपनी गाड़ी से जा रहे थे तभी उन्हें लखनादौन में सड़क किनारे बच्चे दिखाई दिए। फिर क्या था वह अपनी गाड़ी से उतरे और बच्चों की ओर बढ़ गए। बच्चों से हाथ मिलाते हुए राहुल ने पूछा कि वे बड़ा होकर क्या बनना चाहते हैं। किसी ने कहा बैंक मैनेजर तो किसी ने शिक्षक।

राहुल ने बच्चों के बीच बच्चों जैसी ही बातें की। राहुल के सवाल से कई बार बच्चे झिझके मगर अपनी बात कहने से नहीं चूके। बच्चों ने राहुल गांधी का नाम तो सुना था मगर वे उनके बीच भी आ जाएंगे। ऐसा कभी सोचा भी नहीं था।

राहुल गांधी ने सोमवार को अपने प्रवास के पहले दिन शयोपुर, टीकमगढ़, रीवा और लखनादौन में युवाओं के साथ सीधा संवाद किया। राहुल के प्रवास के पहले दिन एक बात साफ नजर आई कि उन्होंने वरिष्ठ नेताओं को ज्यादा तरजीह नहीं दी। वह पूरी तरह युवाओं से सीधे संवाद में ज्यादा रूचि लेते नजर आए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+