स्पेन में 41 लाख लोग बेरोजगार
मेड्रिड, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। स्पेन में बेरोजगार लोगों की संख्या 41 लाख को पार कर गई है। सरकार की ओर से जारी ताजा आंकड़े में यह जानकारी दी गई।
समाचार एजेंसी प्रेसा लैटिना के अनुसार श्रम एवं आव्रजन मंत्रालय ने बताया कि 48,102 लोग हाल में बेरोजगार हुए हैं। सितम्बर महीने में कुल बेरोजगारों की तादात 41.7 लाख रही।
वैश्विक मंदी के दौरान स्पेन की अर्थव्यवस्था काफी प्रभावित हुई थी। इसी दौरान बहुत लोग बेरोजगार हुए। अब स्पेन की अर्थव्यवस्था में सुधार के संकेत मिले हैं लेकिन अभी यह पूरी तरह से पटरी पर नहीं आई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications