सियासी मैदान में भी छा गए रोमारियो
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार 1994 का विश्व कप जीतने वाली ब्राजील की टीम के कप्तान रहे रोमारियो ने कांग्रेस के निचले सदन का चुनाव लड़ रहे थे। इसके लिए रविवार को मतदान हुआ।
ब्राजीलियन सोशलिस्ट पार्टी (पीएसबी) के उम्मीदवार रोमारियो को लगभग 150,000 मत मिले। गरीब बच्चों की जरूरतों को पूरा करने और उनके लिए खेल परियोजनाओं को बढ़ावा देने के मुद्दे के साथ रोमारियो चुनावी मैदान में थे। लोगों ने उन्हें अपना पूरा समर्थन दिया। इससे वह और उनके परिवार वाले बहुत खुश हैं।
रोमारियो के चुनावी सलाहकार मार्कियो सराइवा का कहना है कि यह महान फुटबालर राष्ट्रपति का चुनाव भी लड़ सकता है। उन्होंने कहा, "रोमारियो राष्ट्रपति का चुनाव क्यों नहीं लड़ सकते? राष्ट्रपति लूला ने भी एक कामगार के रूप में अपना करियर शुरू किया था।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications