इंडोनेशिया में बाढ़ से 26 मरे
जकार्ता, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। इंडोनेशिया में आई भयावह बाढ़ से कम से कम 26 लोग मारे गए हैं और कई लापता हैं।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार यहां की आपदा प्रबंधन एजेंसी के प्रवक्ता प्रियादी कोर्दोनो ने बताया कि पश्चिमी पापुआ प्रांत में बाढ़ से सबसे ज्यादा तबाही हुई है। यहां कम से कम 61 लोग घायल भी हैं और 31 मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
लापता लोगों को ढूंढ़ने के लिए बचाव अभियान चलाया जा रहा है। राहत एवं बचाव कार्यालय के प्रमुख मुहम्मद आरफिन ने बताया कि प्रभावित क्षेत्र में कई राहत दलों को रवाना किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications