अश्लील एसएमएस भेजने वाला अधिकारी निलंबित

भोपाल, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में तैनात राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी को राज्य सरकार ने एक महिला को अश्लील एसएमएस भेजने के आरोप में निलंबित कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक विदिशा के संयुक्त जिलाधिकारी पंकज शर्मा के खिलाफ एक महिला ने चार मई, 2010 को अश्लील एसएमएस भेजने की शिकायत दर्ज कराई थी। इस शिकायत की जांच के बाद राज्य सरकार ने मध्य प्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम का उल्लंघन करने और अशोभनीय व्यवहार करने के आरेाप में पंकज को निलंबित कर दिया।

राजनीतिक पार्टी से नाता रखने वाली महिला ने अधिकारी के खिलाफ राष्ट्रपति से लेकर राज्य के पुलिस महानिदेशक तक अश्लील एसएमएस भेजने की शिकायत की थी।

महिला का आरोप था कि पंकज शर्मा उसे दिन में कई बार अश्लील एसएमएस भेजते हैं। अधिकारी के इस रवैए पर उसने कई बार आपत्ति दर्ज कराई मगर आरोपी अधिकारी की आदत में सुधार नहीं आया लिहाजा उसे लिखित में शिकायत करना पड़ी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+