कोलकाता में दो गुटों के बीच संघर्ष, 2 की मौत

पुलिस ने बताया कि अफसर और अफजल के समर्थकों के बीच यह संघर्ष हुआ। दोनों कई मामलों में वांछित हैं। चितपुरा रेलवे स्टेशन पर वैगनों से माल ढुलाई पर अफसर और अफजल गुट का नियंत्रण है इसी वजह से दोनों गुटों के बीच संघर्ष होता रहता है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दोनों गिरोहों के बीच विवाद रेलवे वैगनों से माल को ले जाने को लेकर हुआ।

अधिकारी ने बताया कि मंगलवार सुबह अफसर के समर्थकों ने दूसरे गिरोह के समर्थकों पर हमला कर दिया। समर्थकों ने बम फेंके और गोलीबारी की। इस हमले में अफसर का बड़ा भाई अकरम मारा गया।

पुलिस उपायुक्त विश्वरूप घोष ने बताया, "संघर्ष में दो लोगों की मौत हुई है। साथ ही दोनों गिरोहों के चार सदस्य घायल हुए हैं।"

घोष ने बताया, "स्थिति नियंत्रण में है। घटना के बारे में पूछताछ के लिए कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+