रूसी मूल के वैज्ञानिकों को भौतिकी का नोबेल पुरस्कार
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक 'रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज' का कहना है कि दोनों को द्विविमीय पदार्थ 'ग्रेफीन' से संबंधित महत्वपूर्ण प्रयोगों के लिए पुरस्कृत किया गया है।
जीम डच नागरिक हैं जबकि नोवोसेलोव के पास ब्रिटिश और रूसी नागरिकता दोनों हैं। दोनों ब्रिटेन के मैंचेस्टर विश्वविद्यालय में कार्यरत हैं।
इस साल घोषित हुए नोबेल पुरस्कारों में भौतिकी का पुरस्कार दूसरा है। इससे पहले सोमवार को दवाओं के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार दिया गया था, कृत्रिम स्थितियों में निषेचन कराने की क्रिया के प्रणेता ब्रिटिश शोधकर्ता रॉबर्ट एडवर्ड्स को यह पुरस्कार दिया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications