झारखण्ड में पहली बार होंगे पंचायत चुनाव

रांची, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। झारखण्ड में पहली बार पंचायत चुनाव नवंबर और दिसंबर महीनों में होंगे। इसके पहले यहां पंचायत चुनाव वर्ष 1979 में हुए थे, उस समय यह राज्य अविभाजित बिहार का हिस्सा था।

एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि झारखण्ड निर्वाचन आयोग ने सोमवार को चुनावों की संभावित तिथियों का ब्योरा राज्य सरकार को भेज दिया है।

राज्य चुनाव आयोग के एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, "पंचायत चुनावों से संबंधित एक रिपोर्ट राज्य सरकार को भेज दी गई है। चुनाव 16 नवंबर और 31 दिसबंर के बीच तीन से पांच चरणों में संपन्न कराए जाएंगे।"

सूत्र के मुताबिक राज्य सरकार से मंजूरी मिल जाने के बाद सप्ताह के अंत तक चुनाव की तिथियों की औपचारिक घोषणा कर दी जाएगी।

उधर, झारखण्ड सरकार ने चुनावों के मद्देनजर दिसंबर में 34वें राष्ट्रीय खेलों को आयोजित कराने में अक्षमता जाहिर की है। जिसके चलते आयोजन को स्थगित कर दिया गया है।

सूत्र ने बताया कि पंचायत चुनाव दलों के दिशा-निर्देशों पर नहीं होंगे और न ही राज्य सरकार पर आदर्श आचार संहिता लागू करने की बाध्यता होगी।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2000 में अस्तित्व में आए झारखण्ड में पंचायत चुनाव न होने से राज्य को 4,000 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हो चुका है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+