उप्र में अवैध शस्त्र फैक्टरी का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार
जिले के अलीगंज थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव में पुलिस ने मंगलवार को छापेमारी कर धर्मेद्र, अनिल और रिंकू (सभी 24 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से 30 तमंचे और भारी मात्रा में उपकरण बरामद किए गए।
अलीगंज थाना प्रभारी एस. एस. सिद्धू ने संवाददाताओं को बताया कि छापेमारी के दौरान गिरोह का सरगना नवीन दो अन्य साथियों के साथ मौके से फरार होने में सफल हो गया।
उन्होंने कहा कि आरंभिक जांच के मुताबिक नवीन पिछले दो सालों से अपने साथियों की मदद से फतेहपुर में अवैध हथियारों की फैक्टरी संचालित कर रहा था। मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में मौजूद अपने ग्राहकों को नवीन यह हथियार बेचता था।
सिद्धू ने कहा कि नवीन व गिरोह के अन्य फरार साथियों की तलाश की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications