रामालिंगा राजू से सीबीआई ने की पूछताछ
सत्यम कम्प्यूटर सर्विसेज लिमिटेड के संस्थापक और पूर्व अध्यक्ष राजू शनिवार को अस्पताल से वापस लौटे थे। राजू सुबह 10 बजे सीबीआई के दफ्तर पहुंचे और दोपहर में लौटे। उन्होंने पत्रकारों के किसी भी सवाल का जवाब देने से इंकार कर दिया।
पिछले एक साल में पहली बार सीबीआई ने राजू से पूछताछ की है। राजू खराब स्वास्थ्य के आधार पर पूछताछ और न्यायालय में पेश होने से बचते रहे हैं।
राजू को 18 अगस्त को आंध्रप्रदेश उच्च न्यायालय ने जमानत दे दी थी। शनिवार को उन्हें निजाम आयुर्विज्ञान चिकित्सा संस्थान (एनआईएमएस) से छुट्टी मिली जहां पिछले 10 महीनों से उनका हेपेटाइटिस सी का इलाज चल रहा था।
सोमवार को सीबीआई ने उन्हें नोटिस जारी किया था। न्यायालय ने भी उन्हें इस शर्त पर जमानत दी थी कि वह सीबीआई के समक्ष पेश होंगे और जांच में सहयोग करेंगे।
सीबीआई अब मामले के नौ अन्य आरोपियों से भी पूछताछ कर सकती है।
जांच एजेंसी ने राजू की जमानत रद्द कराने के लिए सर्वोच्च न्यायालय में भी अपील की है।
सीबीआई ने पिछले साल नवंबर में न्यायालय में कहा था कि सत्यम कंपनी में 14,000 करोड़ रुपये का घोटाला हुआ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications