शेयर बाजारों में नरमी, सेंसेक्स 68, निफ्टी 14 अंक फिसला (राउंडअप)
बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 0.33 प्रतिशत गिरकर 20,407.71 अंक पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में सेंसेक्स ने 20,560.54 अंक के उच्च और 20,383.16 अंक के निम्न स्तर को छुआ।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी 0.22 प्रतिशत की गिरावट के साथ 6,145.80 अंक पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में निफ्टी ने 6,188.35 अंक के उच्च और 6,118.05 अंक के निम्न स्तर को छुआ।
बीएसई का मिडकैप सूचकांक 64.84 अंक (0.78 प्रतिशत) बढ़कर 8,334.90 अंक पर और स्मॉलकैप सूचकांक 118.78 अंक (1.14 प्रतिशत) बढ़कर 10.556.78 अंक पर बंद हुआ।
बीएसई के एफएमसीजी (-1.12 प्रतिशत), धातु (-0.33 प्रतिशत), बैंकिंग (-0.30 प्रतिशत) और पूंजीगत वस्तुएं (-0.04 प्रतिशत) सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज करने वाले सूचकांक रहे।
वहीं टिकाऊ उपभोक्ता वस्तुएं (0.93 प्रतिशत), ऊर्जा (0.87 प्रतिशत), ऑटोमोबाइल्स (0.74 प्रतिशत) और तेल एवं गैस (0.56 प्रतिशत) बीएसई पर सबसे ज्यादा बढ़त दर्ज करने वाले सूचकांक रहे।
सेंसेक्स में रिलायंस कम्युनिकेशन (3.33 प्रतिशत), रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर (3.07 प्रतिशत), महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा (2.28 प्रतिशत), जयप्रकाश एसोसिएट्स (2.17 प्रतिशत) और एसीसी (1.73 प्रतिशत) सबसे ज्यादा बढ़त दर्ज करने वाले शेयर रहे।
एचडीएफसी (-2.38 प्रतिशत), एचडीएफसी बैंक (-1.80 प्रतिशत), हिंदुस्तान यूनिलीवर (-1.72 प्रतिशत), भारती एयरटेल (-1.63 प्रतिशत) और हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (-1.36 प्रतिशत) सेंसेक्स में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज करने वाले शेयर रहे।
बीएसई पर 1,684 कम्पनियों के शेयर बढ़कर और 1,290 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए वहीं 130 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications