अयोध्या मसले पर बातचीत का समर्थन करेगी कांग्रेस
मंगलवार को कांग्रेस की स्टीयरिंग कमेटी की बैठक के बाद पार्टी के मीडिया प्रभारी जनार्दन द्विवेदी ने संवाददाताओं से बातचीत के दौरान कहा, "पार्टी ने अयोध्या पर आए फैसले का स्वागत किया है। वह इस फैसले का सम्मान करती है लेकिन फिर भी यदि किसी की ओर से इसके खिलाफ सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर की जाती है तो हमें उसके निर्णय की भी प्रतीक्षा करनी चाहिए।"
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सभी पक्षों से बातचीत और समझौते के द्वारा इसके हल का स्वागत करती है लेकिन उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि मौजूदा फैसला छह दिसम्बर, 1992 के बाबरी विध्वंस के शर्मनाक और आपराधिक कृत्य के लिए माफी नहीं देता। उन्होंने कहा कि बाबरी विध्वंस के दोषियों को इसका नतीजा तो भुगतना ही होगा।
द्विवेदी ने कहा कि अयोध्या पर आए उच्च न्यायालय के फैसले को साम्प्रदायिक ताकतों द्वारा तोड़-मरोड़कर पेश किया जाना राष्ट्र हित में नहीं है। इससे देश की शांति और सुरक्षा को नुकसान पहुंचेगा।
बैठक में जम्मू एवं कश्मीर के ताजा हालातों पर भी चर्चा हुई और वहां पिछले दिनों हुई हिंसा में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications