चोरी के आरोप में नाबालिग को गर्म लोहे की छड़ से दागा
पुलिस ने इस मामले में आभूषण की दुकान के मालिक सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। चारों लोग अभी फरार हैं।
घटना जिले के राजघाट थाना क्षेत्र के इलाहीबाग मुहल्ले की है, जहां शिबू आभूषण की एक दुकान पर काम करता था। बीते 2 अक्टूबर को उसके मालिक ने दुकान से कुछ गहने चुराने के आरोप में उसे बंधक बना लिया और तीन साथियों की मदद से उसकी पिटाई की तथा उसके कपड़े उताकर गर्म लोहे की छड़ से शरीर पर कई जगह दाग दिया।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने सोमवार रात आभूषण विक्रेता के घर छापेमारी कर शिबू को घायलावस्था में मुक्त कराया। इस दौरान आभूषण विक्रेता और उसके साथी मौके से फरार होने में सफल हो गए। राजघाट थाना-प्रभारी एस. एन. सिंह ने मंगलवार को संवादाताओं को बताया कि घायल शिबू का उपचार एक निजी अस्पताल में चल रहा है, जहां उसकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर है। सिंह ने बताया कि फरार आभूषण विक्रेता व उसके साथियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications