कश्मीर में अशांति के लिए उमर सरकार जिम्मेदार : भाजपा
राज्य की 21 महीने पुरानी नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस गठबंधन वाली सरकार पर निशाना साधते हुए भाजपा के विधायक दल के नेता चमन लाल गुप्ता ने मंगलवार को एक बयान जारी कर कहा कि कश्मीर में जारी हिसा के लिए राज्य सरकार जिम्मेदार है।
गुप्ता ने कहा है कि कश्मीर में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने के लिए सुरक्षाबलों को कैसे दोष दिया जा सकता है।
गुप्ता ने कहा, "यह मुख्यमंत्री की अनुभवहीनता है जो स्थिति को नियंत्रित करने की बजाय सेना और अन्य सुरक्षा एजेंसियों पर दोष लगा रहे हैं।"
कश्मीर घाटी में पिछले चार महीनों से जारी हिंसा के दौरान मारे गए लोगों के प्रति दु:ख व्यक्त करते हुए गुप्ता ने कहा कि वास्तव में यह काफी दुर्भाग्यपूर्ण है।
उल्लेखनीय है कि गत् 11 जून से ही कश्मीर घाटी में हिंसा में अभी तक 109 लोगों की मौत हो चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications