महिंद्रा ने हार्वर्ड को 1 करोड़ डॉलर दिए
वाशिंगटन, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने हार्वर्ड विश्वविद्यालय के मानविकी केंद्र के लिए एक करोड़ डॉलर की राशि दी है। अब तक के इतिहास में मानविकी के अध्ययन के लिए यह सबसे बड़ा दान है। अब इस केंद्र का नाम बदलकर महिंद्रा मानविकी केंद्र कर दिया गया है।
महिंद्रा ने अपनी मां इंदिरा महिंद्रा के सम्मान में यह सहायता राशि दी है। आइवी लीग विश्वविद्यालय ने सोमवार को घोषणा की कि इससे केंद्र के निदेशक होमी भाभा के नेतृत्व में अनूठे अंत: विषय सहयोग को बढ़ावा मिलेगा।
आनंद महिंद्रा, महिंद्रा समूह की प्रमुख कंपनी 'महिंद्रा एंड महिंद्रा, लिमिटेड' के उपाध्यक व प्रबंध निदेशक हैं। महिंद्रा समूह भारत के 10 शीर्ष औद्योगिक घरानों में से एक है। उन्होंने हार्वर्ड के 'डिपार्टमेंट ऑफ विज्युल एंड एनवायरॉनमेंटल स्टडीज' से स्नातक किया है और फिर 'हार्वर्ड बिजनेस स्कूल' (एचबीएस) से एमबीए किया।
हार्वर्ड विश्वविद्यालय के अध्यक्ष ड्रयू गिल्पिन फॉस्ट कहते हैं, "यह उल्लेखनीय उपहार मानविकी के महत्व और इस केंद्र को विश्वविद्यालय में मुक्त कलाओं के केंद्र के रूप में मिली स्वीकारोक्ति है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications