मुख्यमंत्री से न मिलने पर 4 ने किया आत्मदाह का प्रयास

आत्मदाह का प्रयास करने वाले चारों युवक उन सैकड़ों लोगों में शामिल थे जो अपनी जमीन से विस्थापित किए जाने के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यदि उन्हें मुख्यमंत्री के सामने शिकायत सुनाने का मौका नहीं मिला तो वे इस तरह का प्रयास दोबारा करेंगे।

पुलिस उपायुक्त एच.के.लाल ने आईएएनएस को बताया, "तीन-चार युवकों ने अपने ऊपर किरोसिन छिड़ककर आग लगाने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया।"

गौरतलब है कि कोरापुट के नरायणपाटन और बांधुगांव की सैकड़ों महिलाएं और पुरुष अपनी समस्याओं की तरफ सरकार का ध्यान आकृष्ट कराने के लिए शनिवार से ही यहां प्रदर्शन कर रहे हैं।

एक प्रदर्शनकारी ए.के.मलिक ने कहा, "स्थानीय प्रशासन ने हमें आश्वस्त किया था कि हमारे पुनर्वास की व्यवस्था की जाएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मुख्यमंत्री ने पिछले साल हमारे क्षेत्र का दौरा किया था और सहायता करने का आश्वासन दिया था लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ।"

कोरापुट के जिलाधिकारी आर.पी.पाटील ने कहा कि लगभग 500 परिवारों को इस क्षेत्र से विस्थापित किया गया था लेकिन 300 लोग पहले ही अपने घरों की आरे लौट आए हैं।

उन्होंने कहा कि प्रशासन ने उन्हें मकान बनाने और अन्य सहायता के लिए राशि उपलब्ध कराई थी।

प्रदर्शनकारियों ने ऐसी किसी भी बात से इंकार कर दिया। उनका कहना है कि प्रशासन का यह कदम केवल कागजों तक ही सीमित रहा। 2,000 से अधिक लोग बेघर होकर विभिन्न क्षेत्रों में रह रहे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+