राजनीति में युवा रहें ईमानदार : राहुल
मध्य प्रदेश प्रवास के दूसरे दिन राहुल गांधी मंगलवार को हेलीकॉप्टर से बैतूल पहुंचे। राहुल ने युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से राजनीति में ईमानदारी को आधार बनाने की अपील की।
राहुल गांधी ने कहा कि बैतूल के वरिष्ठ नेता डॉ. अशोक सांवले इस बात के उदाहरण हैं, जिन्होंने ईमानदारी से काम किया और कांग्रेस में अहम जिम्मेदारी हासिल की थी।
बैतूल के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री सांवले का बीते रोज निधन हुआ था। राहुल गांधी ने सांवले के गृहग्राम ढोडावाड़ा पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की साथ ही सांवले के परिवार के सदस्य से भी मिले।
सांवले को श्रद्धांजलि देने के बाद राहुल गांधी ने युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से कहा कि सांवले इस बात का उदाहरण है कि ईमानदारी की बदौलत बहुत कुछ हासिल किया जा सकता है। लिहाजा युवाओं को राजनीति में रहते हुए ईमानदार रहना चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications