बंगाल में सड़क दुर्घटना में 5 की मौत
पुलिस के मुताबिक भातर विकास खंड के चारुल गांव के पास निजी बस के चालक ने सुबह 8 बजे के करीब वाहन पर नियंत्रण खो दिया जिससे बस खाई में गिर गई।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य घायलों ने अस्पताल ले जाए जाने के दौरान दम तोड़ दिया।"
दुर्घटना में कई लोग घायल हुए हैं जिनमें से छह लोगों की हालत गंभीर है। इन्हें बर्धवान के चिकित्सा महाविद्यालय और अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अधिकारी ने कहा कि स्थानीय लोगों ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को निकाला।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications