राष्ट्रमंडल खेल : उद्घाटन समारोह से गायब रहा शेरा!
जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में जुटे लोग शेरा का बेसब्री के साथ इंतजार करते रहे। लेकिन तीन घंटे का समारोह समाप्त हो जाने के बाद भी शेरा का कहीं कुछ पता नहीं चला। मुस्कराता हुआ यह बाघ खेलों के इस आयोजन का चेहरा है।
आयोजकों की ओर से हुई इस भूल के कारण दर्शक, खासतौर से बच्चे निराश हो गए।
पूर्वी दिल्ली का पांचवी का छात्र प्रियांशु सिंह ने कहा, "यह बिल्कुल हास्यास्पद रहा कि उद्घाटन समारोह से शेरा ही गायब हो गया। समारोह अच्छा था लेकिन शेरा को इसमें शामिल किया जाना चाहिए था।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications