प्रधानमंत्री की पुत्री ने जीता पाठकों का दिल
तिरुवनंतपुरम, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रमंडल खेलों के उद्घाटन समारोह से दूर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की लेखिका पुत्री दमन सिंह रविवार को लेखकों, साहित्यकारों और पाठकों के बीच कोवलम साहित्य समारोह में हिस्सा ले रही थीं।
दमन सिंह शनिवार को ही अपने बेटे रोहन के साथ यहां पहुंच गई थीं।
दमन सिंह ने रविवार को एक चर्चा सत्र में अपनी पुस्तक 'द सैक्रेड ग्रोव' से कुछ अंश पढ़े और उपस्थित जनसमूह की ओर से पूछे गए प्रश्नों के जवाब दिए।
दमन सिंह ने कहा, "मैं नहीं समझती कि उपन्यास लेखन का उपहार मुझे अपने पिता से विरासत में मिला है। वह एक बौद्धिक वातावरण में काम करते हैं। मेरा काम गैर बौद्धिक है। मैं जो चरित्र रचना चाहती हूं, वह बिल्कुल अलग है। मैं उसी के साथ जीना चाहती हूं।"
दमन सिंह ने कहा कि उनके पिता ने उनकी किताब नहीं पढ़ी है।
दमन सिंह ने कहा, "वह उपन्यासों और उपाख्यानों से दूर हैं। पिछले 30 वर्षो से उन्होंने कोई उपन्यास नहीं पढ़ा है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications