पेरू में विमान हादसा, 6 मरे
लीमा, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। पेरू की राजधानी लीमा के दक्षिण-पूर्व में नाज्का लाइंस के निकट शनिवार को एक छोटे विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसमें सवार चार ब्रिटिश पर्यटक और विमान चालक एवं सहचालक सहित छह लोग मारे गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार हादसे की वजह विमान के इंजन में खराबी मानी जा रही है। इससे पहले फरवरी में भी नाज्का लाइंस के समीप एक विमान हादसे में चिली के तीन और पेरू के चार नागरिक मारे गए थे।
उल्लेखनीय है कि नाज्का लाइंस यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की सूची में शुमार है और यह पेरू का प्रमुख पर्यटक स्थल है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications