श्रीनगर में कर्फ्यू हटने से बाशिंदों में राहत
श्रीनगर। श्रीनगर में शनिवार को प्रशासन द्वारा कर्फ्यू हटाए जाने के बाद जनजीवन सामान्य दिखाई दिया और लोगों ने आवश्यक वस्तुओं की खरीददारी की। अलगाववादियों ने लोगों से सामान्य कामकाज शुरू करने की अपील की है।
प्रशासन द्वारा कर्फ्यू हटा लिए जाने के बाद शनिवार को दुकानें और अन्य प्रतिष्ठान दोबारा खुल गए और बसों की आवाजाही सामान्य तौर पर शुरू हो गई। गांधी जंयती के मौके पर राज्य में सार्वजनिक छुट्टी का दिन होने की वजह से सरकारी कार्यालय, बैंक, डाकघर बंद रहे।
हुर्रियत के कट्टरपंथी धड़े के नेता सैयद अली गिलानी ने शुक्रवार को प्रदर्शन नहीं करने का आह्वान किया था लेकिन इसके बावजूद प्रशासन ने यहां पर कर्फ्यू लगाया था।
श्रीनगर में प्रशासन ने शुक्रवार को कर्फ्यू लगाया था मगर शांतिपूर्ण हालात देखते हुए शनिवार को कर्फ्यू हटा लिया गया। इसके अलावा घाटी के अन्य भागों से भी कर्फ्यू हटा लिया गया है।













Click it and Unblock the Notifications