यूपी में जहरीली शराब पीने से 4 की मौत
लखनऊ।
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में कथित रूप से जहरीली शराब पीने से 4 लोगों की मौत हो गई जबकि 5 लोगों की स्थिति गंभीर है। इस मामले में तीन पुलिसकर्मियों और एक आबकारी निरीक्षक को निलंबित कर दिया गया है। id="toptextpromo">पुलिस
के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में सामने आया कि इन ग्रामीणों ने रतनपुर गांव के ही राम निहोर के यहां गुरुवार रात को शराब पी थी। देर रात इनकी हालत बिगड़ने के बाद 4 लोगों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि जिन 5 लोगों को जिला अस्पताल में उपचार चल रहा था उन्हें हालत बिगड़ने पर गोरखपुर मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>कर्धधार
ने कहा कि आज सुबह से परिवार सहित फरार राम निहोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश की जा रही है। पुलिस ऐसा मान रही है कि जिस शराब को पीकर ग्रामीणों की मौत हुई उसकी आपूर्ति बाहर से की गई थी। कर्णधार ने बताया कि घटना में प्रथम दृष्टया लापरवाही सामने आने के बाद 3 पुलिसकर्मियों व आबकारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।











Click it and Unblock the Notifications