पाक-अफगान सीमा पर फल-फूल रहा है आतंकवाद : अमेरिका
उनके मुताबिक इसी के चलते अमेरिका की इन दोनों देशों पर विशेष निगाह है। उन्होंने कहा है कि दोनों देशों की सीमाओं पर कई आतंकवादी संगठन फल-फूल रहे हैं।
'ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ' के प्रमुख माइक मुलेन ने टेक्सास के ए एंड एम विश्वविद्यालय में गुरुवार को कहा, "मध्यपूर्व के आतंकवादी संगठन अपनी सीमाओं के परे दुनियाभर में अपने प्रभाव को बढ़ाने और गतिविधियों को अंजाम देने की कोशिश कर रहे हैं।"
उन्होंने खासतौर पर पाकिस्तान व अफगानिस्तान से अपनी आतंकी गतिविधियां चला रहे अलकायदा और तालिबान का हवाला देते हुए नवम्बर 2008 के मुम्बई के आतंकी हमले के जिम्मेदार पाकिस्तानी आतंकवादी समूह लश्कर-ए-तैयबा का भी जिक्र किया।
मुलेन ने कहा, "हमारे अफगानिस्तान और पाकिस्तान पर विशेष ध्यान देने की वजह यह है कि उनके सीमा क्षेत्र में विभिन्न आतंकवादी संगठन विकास कर रहे हैं.. और वह दुनियाभर के आतंकवाद का केंद्र बन गए हैं।"
उन्होंने कहा कि अलकायदा और कई अन्य आतंकवादी संगठनों की वैश्विक आकांक्षाएं हैं और वे दुनियाभर में आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने की क्षमता हासिल करने की ओर आगे बढ़ रहे हैं। मुलेन ने कहा कि इन आतंकवादी संगठनों से अमेरिका, पश्चिमी हितों और उनके यूरोपीय मित्रों को विशेष खतरा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications