कोच्चि में आपात स्थिति में उतरा एयर इंडिया का विमान
कोचिन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड के निदेशक ए. सी. के. नायर ने आईएएनएस को बताया, "विमान ने कोच्चि से कोझीकोड के लिए उड़ान भरी थी, जहां से उसे रियाद और मस्कट जाना था।"
नायर ने कहा, "एयर इंडिया के ए-130 विमान में 197 यात्री सवार थे। विमान ने कोझीकोड के लिए उड़ान भरी थी लेकिन रास्ते में ही विमान में धुएं वाला अलार्म बजने से उसे उतारना पड़ा।"
विमान में सवार सभी यात्रियों को होटल में ठहराया गया है।
नायर ने कहा, "विमान में कुछ तकनीकी खराबी आई है और इंजीनियरों की मदद से उसे ठीक किया जा रहा है। धुएं वाला अलार्म बजने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications