राजकुमार प्रिन्स पत्नी कैमिला सहित दिल्ली पहुंचे
तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर दिल्ली पुहंचे चार्ल्स के इस व्यस्त दौरे में मुलाकातों का सिलसिला शुरू हो गया है।
राजकुमार चार्ल्स की अगवानी करने पहुंचे राष्ट्रमंडल खेल आयोजन समिति के अध्यक्ष सुरेश कलमाडी ने उनका स्वागत किया। राजकुमार चार्ल्स रविवार शाम को राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील के साथ राष्ट्रमंडल खेलों के शुभारंभ की घोषणा करेंगे।
चार्ल्स ने ब्रिटिश उच्चायोग में एक व्यापार संवर्धन समारोह में भी हिस्सा लिया, यहां उन्होंने दिल्ली स्थित उद्योगपतियों से मुलाकात की।
इसके बाद उन्होंने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली के स्वर्ण जयंती समारोह में भी हिस्सा लिया। इस संस्थान का शिलान्यास भी उनके पिता राजकुमार फिलिप ने किया था।
इस समारोह में चार्ल्स ने दिल्ली आईआईटी के छात्रों और अधिकारियों से मुलाकात की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications