सीआईए प्रमुख ने की चिदम्बरम से मुलाकात
नार्थ ब्लॉक स्थित गृह मंत्री के कार्यालय में हुई इस मुलाकात के दौरान भारत में अमेरिका के उच्चायुक्त टिमोथी जे. रोमर भी पनेटा के साथ थे।
भारत की ओर से रिसर्च एण्ड एनालिसिस विंग (रॉ) के प्रमुख के. सी. वर्मा भी इस बातचीत में शामिल हुए।
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक बैठक में अफगानिस्तान में चुनाव के बाद की स्थिति और अफगानी तालिबान से खतरे और दक्षिण एशिया के अन्य मुद्दों पर बातचीत हुई।
सूत्रों के मुताबिक भारत ने 26/11 मुंबई हमलों के षडयंत्रकारी संगठनों की पाकिस्तान में जारी गतिविधियों पर ध्यान आकर्षित किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications